राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाले भारत के वो दिग्गज पहलवान सुशील कुमार हैं। पुरुषों की 74 किलोग्राम वर्ग में सुशील ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
सुशील ने 2010 और 2014 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पदकों की हैट्रिक पूरी की है। सुशील की इस जीत पर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी दो फोटोज पर फैन्स जमकर मजे ले रहे हैं। फोटोज में सुशील कुमार कनाडा की महिला पहलवान एरिका वीबे के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज अपने आप में ही काफी मजेदार हैं।
एरिका वीबे ने अपने ट्विटर अकाउंट से इन्हें शेयर किया है। फोटोज 2014 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की हैं, जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था।
फोटोज शेयर करते हुए एरिका ने लिखा, “सुशील कुमार अब मुझे खुद को उठाने नहीं देंगे #4yearslater #Commonwealth”
.@WrestlerSushil wouldn’t let me pick him up this time ?? #4yearslater #Commonwealth pic.twitter.com/3FhtjqlBOb
— Erica Wiebe (@ericawiebe) April 12, 2018
Congratulations Erica !! Probably @WrestlerSushil will allow you after @Tokyo2020 ☺️
— Vishesh विशेष (@Vishesh4) April 12, 2018
Well done sushil & Erica…All the best for next common wealth games
— Footbalindia (@Footbalindia) April 12, 2018