in

खिलाड़ियों को राहत, राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं लागू होगा नया सर्विस नियम

मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में किया गया नया सर्विस नियम राष्ट्रमंडल खेलों  में लागू करने से मना कर दिया है। ये राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिये राहत की खबर है। नए सर्विस नियम के तहत सर्विस के समय शटल जमीन से 1.15 मीटर ऊपर होनी चाहिए।  भारतीय खिलाड़ियों के अलावा डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और दो बार के ओलिंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन जैसे सितारों ने इसका विरोध किया था।
राष्ट्रमंडल खेल पुराने नियमों के तहत ही खेले जायेंगे जिसमें सर्विस के वक्त शटल कमर की ऊंचाई के बराबर होनी चाहिये। पी वी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नमेंट में यह प्रयोग करने के लिये बीडब्ल्यूएफ की आलोचना की थी।
सिंधु का मानना था कि खिलाड़ियों को इसके अनुकूल ढलने के लिये समय दिया जाना चाहिए। राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन स्पर्धायें पांच अप्रैल से शुरू होगीं। भारत को साइना नेहवाल और पीवी सिंधु से मेडल की उम्मीद है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल से पहले चेन्नई को लग सकता है जोर का झटका,टीम से बाहर हो सकता है तूफानी बल्लेबाज !

रेसलर रुपिंदर कौर ने अपनी 19 माह की बेटी को खुद से दूर, जानिए वजह