भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही है. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वही इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर से वापसी करने वाले डीविलियर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में सीरीज में अपने प्रदर्शन को लेकर बात. वही उन्होंने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद कैसा महसूस हो रहा है.
इस समय अपनी सबसे अच्छी फॉर्म में हूँ

हाल में दिए इंटरव्यू को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि मैं अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन फॉर्म में हूं। एक बार मैने अच्छी शुरुआत की है, आप नतीजे पहले से नहीं जान सकते हैं, लगातार पांच शतकों की कोई गारंटी नहीं होती। आप लगातार पांच बार शून्य पर भी आउट हो सकते हैं लेकिन मैं जहां हूं वहां खुश हूं।”
अभी भी मुझे दर्द है

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं अच्छी स्थिति में हूं और सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर अच्छा महसूस कर रहा है। मुझे थोड़ी दिक्कतें जरूर हैं लेकिन ये तो टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है। आप कभी सौ प्रतिशत फिटनेस के साथ वापसी नहीं करते हैं। पीठ में अब भी परेशानी है, ऐड़ी और घुटने में भी दर्द है लेकिन क्रिकेट का सबसे बड़ा फॉर्मेट फिर से खेलना बड़ी चुनौती रही है।”