भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. वही इस सीरीज में जहाँ टीम इंडिया लगातार प्रयोग की वजह से आलोचना का शिकार हो रही है. वही अब एक बार फिर से टीम इंडिया ने एक और हैरान करने वाला फैसला ले लिया है.
इस और तेज़ गेंदबाज़ को टीम से जोड़ा

मीडिया में खबर आ रही है कि शार्दुल ठाकुर शुक्रवार देर रात जोहान्सबर्ग के लिए निकलेंगे, जहां तीसरा और आखिरी टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाना है।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी उनमेश खानविल्कर ने कहा, “हमें बीसीसीआई से सूचना मिली थी कि ठाकुर जल्द ही दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जिसका मतलब है कि हमें आखिर समय पर उनका विकल्प ढूंढना होगा।” वही आप को बता दे कि टीम इंडिया के टेस्ट टीम में पहले से ही इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव जैसे पांच तेज गेंदबाज हैं.वही शार्दुल ठाकुर पहले से ही वन डे टीम में शामिल है.


