in

indvsa: जानिए तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद क्या रहा खेल का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज टेस्ट सीरीज के दुसरे टेस्ट का तीसरा दिन था. जहाँ पर भारत ने 185 रन से आगे खेलना शुरू किया. आज का दिन भारत के लिए बेहद ख़ास रहा क्योंकि भारत ने कोहली की शतक की वजह से मैच में वापसी कर ली है. वही आज का दिन का खेल खत्म होने के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 90 पर 2 विकेट था.

कोहली ने खेली यादगार पारी 

कोहली ने एक फिर से शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक लगाया. उन्होंने सेंचुरियन की मुश्किल पिच पर अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन किया. उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 217 गेंदों में 153 रन बनाए.इस दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए.वही भारत का स्कोर उनकी पारी की वजह से ही 300 के पार पहुंचा और उसने पहली पारी में 307 रन बनाए।

डीविलियर्स और मौसम ने बढाई मुसीबत 

पहली पारी में 28 रन की बढ़त हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका की शुरुआत आज कुछ ख़ास नही रही. टीम के युवा बल्लेबाज़ मारक्रम सिर्फ 1 और अमला दो रन बना के आउट हो गए. दो विकेट गिरने के बाद एल्गर और डीविलियर्स ने पारी को संभाला. दोनों ने अभी तक 87 रन की साझेदारी की है. दिन का खेल खत्म के समय साउथ अफ्रीका ने 90 रन बना लिए थे. इस दौरान डीविलियर्स 50 और एल्गर 36 रन बना के टिके हुए है. वही आप को बात दे कि आज के आखिरी सत्र बारिश और ख़राब मौसम की वजह से पूरा नही हो सका. वही ख़राब मौसम की वजह से आज का खेल भी रद्द कर दिया गया था. 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाज़ नही है रोहित शर्मा, आँकड़े कर रहे है कुछ इसी तरफ इशारा

सेंचुरियन में शतक लगाने के साथ ही कोहली ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, शामिल हुए सर डॉन ब्रैडमैन जैसे महान खिलाड़ी की सूची में