भारतीय टीम हमेशा से अपनी बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती है. वही जब भी भारतीय टीम की गेंदबाज़ी की बात की जाती है,तो हमेशा से ही टीम के स्टार स्पिनर्स की बात की जाती है. वही तेज़ गेंदबाज़ कभी भी हमारे 140किमी/घंटे की रफ़्तार से ज्यादा गेंदबाजी के लिए नही जाने जाते है, ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप में दो ऐसे भी तेज़ गेंदबाज़ सामने आए है,जो अपनी रफ़्तार से सामने वाले बल्लेबाज़ को डरा रहे थे, आइये जानते है भारत के दो स्टार तेज़ गेंदबाजों के बारे में:
अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर रहे है धमाल

पहले मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ था. जहाँ पर भारत के युवा तेज़ गेंदबाज़ कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने अपनी रफ़्तार से ऑस्ट्रेलिया टीम की नींद उड़ा दी है. कमलेश ने अपने 7 ओवर के स्पेल में 20 से ज्यादा गेंदें 140 की ज्यादा स्पीड से की. वही उनकी मैक्सिमम स्पीड 149 kmph की थी.उन्होंने ने इस मैच में तीन विकेट भी हासिल किये.
वही उत्तर प्रदेश के शिवम् मावी ने भी 8.5 ओवर के स्पेल में 10 से ज्यादा गेंदें 140 से ज्यादा स्पीड से कीं. इस दौरान उन्होंने भी तीन विकेट हासिल किये.
सहवाग और गांगुली ने भी की तारीफ
सौरव गांगुली ने इन दोनों गेंदबाजों को लेकर ट्वीट कर इन पर नज़र रखने को कहा. वही वीरेंद्र सहवाग ने इन दोनों गेंदबाजों को लेकर भी ट्वीट किया.
@imVkohli @VVSLaxman281 @BCCI keep an eye on two under 19quicks ..mavi and nagarkotti ..bowling at 145 in newzealand ..brilliant ..
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) January 14, 2018
This was serious pace from our boys. Solid beginning beating the Aussies by 100 runs. May the hunger continue and we carry the momentum. #U19CWC pic.twitter.com/zL75RDxjN3
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 14, 2018


