in

भारतीय टीम की युवा सनसनी कमलेश नागरकोटी के करियर की इन बातों को जानकार आप भी रह जाएँगे हैरान

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है.वर्ल्ड कप की शुरुआत में राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ कमलेश नागरकोटी अपनी रफ़्तार की वजह से चर्चा में है.उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149किमी/घंटे की रफ़्तार से गेंदबाज़ी की थी.जिसके बाद से वो चर्चा में आ गए है. आइये जानते है, कमलेश को लेकर हैरान करने वाली बात:

जन्म और करियर 

कमलेश का जन्म 28 दिसंबर 1999 को बार्मर में राजस्थान में हुआ था. उन्होंने अंडर-16 और अंडर-19 में राजस्थान के लिए खेला है.

प्रथम श्रेणी में डेब्यू 

उन्होंने 26 फ़रवरी 2017 में विजय हजारे ट्राफी में राजस्थान के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले मैच में एक विकेट और 21 रन बनाए थे.

विजय हजारे ट्राफी में हासिल की थी हैट-ट्रिक 

उन्होंने विजय हजारे ट्राफी में गुजरात के खिलाफ हैट-ट्रिक हासिल की थी. वही इसी मैच में उन्होंने 56 रन की भी पारी खेली थी.

यूथ सीरीज में थे हीरो 

 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ यूथ सीरीज में शामिल किया गया था,जहाँ उन्होंने तीन मैचों में 7 विकेट हासिल किये थे.

जल्द कर सकते है इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 

अंडर-19 के कार्यवाहक कोच वूरकेरी रमन ने उन्हें लेकर भविष्यवाणी की है कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरपी सिंह ने किया कुछ ऐसा कि जिसे जानकर आप के दिल में भी बढ़ जाएगी इस खिलाड़ी को लेकर इज्जत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने के साथ ही कोहली ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, कि सचिन तेंदुलकर की बराबरी