क्रिकेट में हमेशा से ही बेहद कम मौके पर होता है कि एक खिलाड़ी भी अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा पा रहे है.वही कुछ खिलाड़ियों के बेटे ऐसे भी है, जो अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने की कोशिश का रहे है. आइये जानते है उन खिलाड़ियों के बारे में अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमा रहे है.
अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन भी अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमा रहे है. हाल में ही अर्जुन ने टीम इंडिया के क्रिकेटर्स क्लब की ओर से टी 20 मैच खेलते हुए हांगकांग के खिलाफ पहले बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने मात्र 27 गेंदों पर 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बाद में गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने 4 विकेट भी झटक लिये। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था।
समित द्रविड़

भारत के महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमा रहे है. अंडर-12 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का अवार्ड पाने के बाद समित ने कर्नाटक क्रिकेट संघ के अंडर-14 टूर्नामेंट में 150 का स्कोर बनाकर क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम की धमक ला दी है.
आर्यन जोशी
भले ही सुनील जोशी क्रिकेट की दुनिया में अपना ज्यादा नाम नही कमा पाए हो,लेकिन उनका बेटा क्रिकेट की दुनिया पर राज़ करने के लिए तैयार है. उनके बेटे आर्यन ने कर्नाटक क्रिकेट संघ के अंडर-14 टूर्नामेंट में समित के साथ मिलकर 154 रन की पारी खेली है.
थांडो एंटिनी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी के बेटे थांडो एंटिनी भी अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में राज़ करने के लिए तैयार है. थांडो ने अंडर-19 टीम के वेस्टइंडीज दौरे के अपने डेब्यू मैच में 56 रन देकर पांच विकेट लिए थे.इस समय थांडो अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल है.
ऑस्टिन वॉ

ऑस्टिन ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ के बेटे है. ऑस्टिन पिछले साल अंडर-17 नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में नाबाद 122 रन की पारी खेलकर सुर्खियों में आए थे. इस समय वो भी अंडर-19 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल है.


