in ,

ऋषभ पन्त ने दिया अपने आलोचकों को करार जवाब, टी-20 में तोड़ा रोहित शर्मा और डेविड मिलर का रिकॉर्ड

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पन्त पिछले कुछ समय से लोगो के निशाने पर थे.रणजी में उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था,जिसके बाद उन पर काफी ज्यादा सवाल उठने लगे थे. वही ऋषभ पन्त ने एक बार फिर से फॉर्म में वापसी कर ली है.

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी में बनाया रिकॉर्ड 

दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी में रविवार को यहां हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने महज 32 गेंद में अपना शतक पूरा किया. वही उन्होंने 38 गेंद की नाबाद 116 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 12 छक्के और 8 चौके लगाए। इसके साथ ही वो टी-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के मामले में सिर्फ गेल से ही पीछे है. वही भारत की तरफ से सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया.

वही आप को बता दे कि पंत के नाम प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज शतक लगाने का भारतीय रेकॉर्ड है, उन्होंने 2016 में 48 गेंद में सैकड़ा पूरा किया था।

मैं रिकॉर्ड के लिए नही खेलता 

वही उन्होंने अपनी पारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पिछले सत्र (2016-17) में भी मैं सबसे तेज शतक लगाने वाला भारतीय बना था और इस सत्र में टी20 में ऐसा हुआ। तो हां, जब आपका नाम रेकॉर्ड बुक में दर्ज होता है, तो अच्छा लगता है।’ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘कोई रेकॉर्ड के लिए नहीं खेलता। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और ऐसे में अगर रेकॉर्ड बनते है तो ठीक हैं….विराट भाई (कोहली) की तरह, जो रन बनाते रहते हैं, मैं भी वैसा ही करना चाहता हूं। रेकॉर्ड तभी बनते हैं, जब आप रन बनाते रहते हो, इसलिए अंत में अगर आप रन बनाते हो तो सबकुछ अच्छा है।’ 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत को मिले शोएब अख्तर और ब्रेट ली, अपनी रफ़्तार से उड़ा दिए ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज़ के होश

आरपी सिंह ने किया कुछ ऐसा कि जिसे जानकर आप के दिल में भी बढ़ जाएगी इस खिलाड़ी को लेकर इज्जत