भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचो की टेस्ट सीरीज का पहला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया था. इस मैच में भारत को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वही सीरीज से पहले जहाँ जिस भारतीय बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ की जा रही थी, उसी बल्लेबाज़ी ने पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की लुटिया डूबों दी. टीम के स्टार बल्लेबाज़ कोहली और पुजारा भी कुछ खास नही कर पाए. दोनों ही बल्लेबाज़ पहली मैच की दोनों पारियों में बुरी तरह से फेल हो गए. जिसका असर टीम की हार के साथ उनकी टेस्ट रैंकिंग में भी पड़ा है.
कोहली और पुजारा की रैंकिंग फिसली

भारत की रन मशीन विराट कोहली और पुजारा का प्रदर्शन पहले ही मैच में कुछ खास नही रहा था. पहले टेस्ट मैच में कोहली ने 5 रन और 28 रन बनाए थे. वही टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज़ी की ढाल के रूप में सामने आ रहे पुजारा का प्रदर्शन भी इस मैच में कुछ खास नही रहा था, उन्होने जहाँ पहली पारी में 26 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए थे. इन खिलाड़ियों के ख़राब प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा है.

मंगलवार को आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज़ी की रैंकिंग जारी की है. जारी रैंकिंग में कोहली और पुजारा को रैंकिंग में नुकसान होगा. जहाँ कोहली दुसरे पायदान से तीसरे पायदान पर पहुँच गए है. वही पुजारा भी चौथे स्थान से पांचवें स्थान पर पहुँच गए है.
इनके अलावा मुरली विजय, धवन और रोहित की भी रैंकिंग में गिरावट आई है. जहाँ विजय 5 पायदान के नुकसान के साथ 30वें स्थान पर पहुँच गए है, वही धवन 3 पायदान की नुकसान के साथ 33वें स्थान पर पहुँच गए है. जबकि रोहित भी तीन पायदान के नुकसान के साथ 44वें स्थान पर पहुँच गए है.
स्मिथ का राज है जारी

वह्ही टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीवन स्मिथ की बादशाहत कायम है. वो अभी भी शीर्ष पर कायम है. वही उनके बाद इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट है.
आइये जानते है टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाजों की रैंकिंग
स्थान खिलाड़ी देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 947
2 जो रूट इंग्लैंड 881
3 विराट कोहली भारत 880
4 केन विलियमसन न्यूज़ीलैण्ड 855
5 चेतेश्वर पुजारा भारत 848
6 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 827
7 अज़हर अली पकिस्तान 755
8 दिनेश चंडीमल श्रीलंका 742
9 एलिस्टर कुक इंग्लैंड 743
10 हाशिम अमला साउथ अफ्रीका 740


