in

दम और फुर्ती के खेल का बादशाह

लंबी कद काठी, दुबला पतला शरीर और उसमें गजब की फुर्ती । हू-तू-तू-तू करते जब वो विरोधी खेमें में सेंध लगाता है
तो हड़कंप मच जाती है। अपनी सांसें रोककर विरोधियों की नाक में दम करना उसे खूब आता है। अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से वो आज कबड्डी की दुनिया का नंबर वन रेडर है… नाम है अजय ठाकुर

कहते हैं एक छोटी सोच इरादों में नई जान ला देती है। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कस्बे में 1 मई 1986 को जन्में अजय ठाकुर ने कबड्डी का खेल सुरक्षा और नौकरी पाने के लिए किया था। लेकिन आज इसी छोटी सोच ने उन्हें कबड्डी का स्टार खिलाड़ी बना है। इंटरनेशनल सर्किट पर अजय को कबड्डी खेलते हुए 14 साल हो गए हैं।

बतौर खिलाड़ी अजय के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी टीम को 2016 में हुए कबड्डी वर्ल्ड कप का फाइनल जीताना है, जहां भारतीय कबड्डी टीम अजय ठाकुर के दमदार रेड की बदौलत खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थी । इसके अलावा 2014 के इंचियॉन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली कबड्डी टीम के भी अजय स्टार परफॉर्मर रहे थे ।

अजय ठाकुर फिलहाल भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान बनाए गए हैं। 2017 एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए अजय को अनूप की जगह पर भारतीय टीम की कमान मिली है । और,बतौर कप्तान भी अजय ठाकुर की सक्सेस स्टोरी जारी है।

अजय की शानदार कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियनचैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्न्दी पाकिस्तान को 36-22 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। अब बात अजय के उस सपने की जो ये दिन-रात देखा करते थे। दरअसल, कबड्डी के इस दमदार प्लेयर की ख्वाहिश सचिन तेंदुलकर से मिलने की थी। और कबड्डी के जरिए उनका ये सपना भी पूरा हो गया। प्रो- कबड्डी लीग के 5वें सीजन में अजय ठाकुर तमिल थलाइवाज टीम के कप्तान बने।

सचिन थलाइवाज टीम के सह-मालिक है और ऐसे में क्रिकेट के भगवान से मिलने का उनका सपना भी साकार हो गया । यानी अगर देखा जाए तो कबड्डी को अगर अजय ठाकुर मिला है तो इस खेल ने भी अजय ठाकुर को उनके सपने सच करने का मौका दिया है।

by playonindia  

 

स्पोर्ट्स की ताज़ा और रोचक खबरों के लिए सब्सक्राइब करे हमारा यूट्यूब चैनल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग 21 दिसंबर से !

एक हाथ वाला “सिकंदर”