in

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग 21 दिसंबर से !

उत्तर प्रदेश मैं पिछले साल की सफलता के बाद यूपीसीएलटी-20 के दूसरे चरण के मैचेस की अनाउंसमेंट हो चुकी हैं खासतौर से यूपी के उन युवा क्रिकेटर्स जिनको आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन नहीं मिल पाते को ध्यान मैं रखकर बनायीं गयी इस लीग मैं इस बार सभी चीज़ो को काफी हायर रखा गया हैं ,

दो लाख के इनामी राशि वाले इस लीग मैं अबकी बार ज्यादातर मैचेस लाइव टीवी पर दिखाए जायेंगे ,मीडिया कवरेज, बच्चो को बेहतर यूनिफॉर्म्स, अच्छे कोचेस की निगरानी मैं
और बेहतरीन ग्राउंड्स नेशनल लेवल मैनेज किया जायेगा |

लीग मैं उत्तर प्रदेश के बारह जिलों की बारह टीमें बनायीं गयी हैं –आगरा अवेंजर्स,बरेली बुल्स,मुरादाबाद मोनार्च,मेरठ वारियर्स,ग़ज़िआबाद ग्लैडिएटर्स,नॉएडा निंजास.ग्रेटर नॉएडा हन्टर्स,कानपुर किंग्स,लखनऊ लेजेंड्स,फर्रुखाबादी फ़इटर्स,बनारस ब्लास्टर्स,और अलीगढ एलीगेटर्स !

लीग के फाउंडर्स और ऑर्गनाइज़ेर्स ने प्लेऑनइंडिया से बातचीत मैं बताया की इस लीग को कराने के पीछे सिर्फ एक मकसद हैं की देश के उभरते हुए युवा क्रिकटर्स को एक मंच और सभी जरूरी सुविधाएं देना हैं, ऐसे क्रिकटर्स को मुकाम तक पहुँचाना हैं जो मंजिल से पहले ही हार मान कर बैठ जाते हैं, उन्हें आगे ले जाने पर ध्यान दिया जायेगा |

अच्छे प्लेयर्स को लीग की तरफ से भारत की अच्छी क्रिकेट अकादमियों और अच्छे कोचेस से प्रसिक्षण दिलवाया जायेगा जिससे वो युवा क्रिकटर्स भारत का विश्व स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सके और देश का नाम रोशन कर सके!
साथ ही साथ इस लीग से एकत्रित धन राशि का प्रयोग दूसरे खेलो की बेहतरी पर भी लगाया जायेगा

दूसरे चरण का पहला पहला मैच डे-नाईट गौर सिटी स्टेडियम नॉएडा एक्सटेंशन मैं होगा
रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स आप यूपीसीएलटी-20 के आधिकारिक फेसबुक पेज से जाकर ले सकते हैं ! 5 दिसंबर को इसके रजिस्ट्रेशन्स बंद कर दिए जाएंगे !

Playonindia TV

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

31 ऑपरेशन,183 टांके.. फिर भी रचा इतिहास !

दम और फुर्ती के खेल का बादशाह