in

IPL 2018 : आज होगा शुभारंभ,इन दो टीमों के बीच होगा उद्घाटन मैच…

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सत्र का आगाज आज (शनिवार) को होगा। टूर्नामेंट का प्रारंभिक मैच, मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में उद्घाटन समारोह 6:25 पर शुरू होगा और उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में धोनी की टीम, रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस का मुकाबला करेगी। मुंबई इंडियंस आईपीएल की गत विजेता है। इस बार चेन्नई और रॉयल्स की टीमें स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल का बैन झेलने के बाद वापसी कर रही हैं।

धोनी के नेतृत्‍व में चेन्‍नई टीम दो बार आईपीएल चैंपियन रही है, जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम इस टूर्नामेंट के पहले संस्‍करण में चैंपियन बनी थी।

चेन्‍नई के प्रशंसकों ने धोनी को पीली जर्सी में देखने के लिए दो साल का इंतजार किया।अब दर्शको को चेन्नई टीम से तीसरी ट्रॉफी का इंतजार होगा। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम की कप्‍तानी इस बार अजिंक्‍य रहाणे कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार की सुबह भारत के लिए एक और गोल्ड लेकर आई…

भुवनेश्वर ने कहा, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का उद्देश्य फिर से चैंपियन बनना