आज से आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत होने जा रही हैं, जिसको जीतने के लिए हर टीम अपनी पुरी जी जान लगा देगी। मैच शुरू होने से पहले हर टीम ने अच्छे से प्रेक्टिस भी की हैं। आज शाम 6:25 पर आईपीएल 11वें सीजन का आगाज़ होगा। जिसमें पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।
आईपीएल के 9वें सीजन की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच 9 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स के साथ होगा। टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, हमारी टीम जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन अपनी पहली गल्तियों से हमें काफी कुछ सीखना होगा। भुवनेश्वर का टी-20 क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। आईपीएल के 11वें सीजन में भी वह इसी लय को बरकरार रखने के लिए तैयार हैं।
भुवनेश्वर ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य फिर से चैंपियन बनना है, लेकिन हमें पता है कि यह आसान नहीं रहने वाला है। टूर्नामेंट की दूसरी टीमें भी काफी मजबूत हैं और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।
आईपीएल 2016 और 2017 में भुवनेश्वर ने सर्वाधिक विकेट लिए थे। फैंस की नजरें उनकी नई रणनीति पर होंगी।