in

इस खिलाड़ी को बाहर कर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम जानिए वजह…..

मुंबई इंडियंस की टीम वेस्टइंडियन क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। क्योंकि पोलार्ड इस सीजन में अच्छा प्रर्दशन करने में नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें इस बार आरटीएम का इस्तेमाल कर टीम में लिया था, मगर वह इस बार प्रदर्शन नहीं कर पाए। 30 वर्षीय खिलाड़ी के लचर प्रदर्शन की बात को कोच महेला जयवर्धने भी स्वीकार करते हैं और वे टीम में बदलाव की जरूरत महसूस करते हैं। महेला ने कहा-हां पोलार्ड प्रदर्शन को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, मगर हम उनमें भरोसा करते हैं। अगर कोई कुछ मैच में चूक जाए तो उसे टीम से नहीं निकाल देना चाहिए।

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम को आईपीएल 2018 में मंगलवार(24 अप्रैल) को पांचवीं बार हाल का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 118 रन ही बना सकी थी, मगर यह लक्ष्य भी मुंबई इंडियन्स की टीम हासिल नहीं कर पाई और पूरी टीम 87 रन पर ढेर हो गई।हार के बाद कोच महेला जयवर्धने ने कहा- हमें स्थिति को समझकर खेलना चाहिए था। यह निराशाजनक है कि हम हारे।’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आखिर जहीर को युवराज ने क्यों चिढ़ाया वीडियो हुआ वायरल

टी20 में 5000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने धोनी….