in

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी पैसे और नोकरियों की बौछार…

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वालो के लिए सरकार ने इनाम देने कि खोशना की है। भारत के लिए सोना जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार 50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। वहीं, रजत पदक लाने वाले को 30 लाख तो कांस्य पदक विजेता को 15 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि पदक विजेताओं को प्रदेश के सरकारी विभागों में उनकी योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी दिए जाने का भी फैसला किया गया है। खेल कोटे से नौकरी देने के लिए 11 सरकारी विभागों का चयन किया गया है। इन विभागों में पद खाली होने पर क्रमानुसार पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी।
 à¤¸à¥€à¤®à¤¾ पूनिया, रवि कुमार और सचिन चौधरी

लखनऊ के जीतू राई ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण
वाराणसी  की पूनम यादव ने भारोत्तोलन में स्वर्ण
मेरठ की सीमा पूनिया ने एथलेटिक्स में रजत
मेरठ के ही रवि कुमार ने शूटिंग में कांस्य
मेरठ के सचिन चौधरी ने पैरा पावर लिफ्टिंग में कांस्य

जो पदक नहीं जीते उन्हें भी 5-5 लाख

प्रदेश के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पदक तो नहीं जीते लेकिन राष्ट्रमंडल खेल में प्रतिभाग किया उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 5-5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VIDEO: कोहली DRS के फैसले पर क्यों हुए गुस्सा…

जानिए किस खिलाड़ी में दिखती है धोनी की झलक…