विराट कोहली की पत्नी अनुष्का अपने पति का मैच देखने का मौका कभी नहीं छोड़ती फिर चाहे वो स्टेडियम में जाकर देखना हो या फिर वैनिटी वैन में देखना हो। पिछले दिनों उन्होंने RCB-पंजाब के आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम पहुचंकर कोहली को चीयर अप किया था। लेकिन मंगलवार को हुए मैच में वो फिल्म के सेट पर होने की वजह से मैच देखने नहीं जा पाईं।
अनुष्का हमेशा विराट कोहली की ढाल बनकर रहती हैं। उन्हें मोटिवेट करती हैं। हाल ही में हुए पंजाब और बैंगलोर के मैच में अनुष्का कोहली की टीम के लिए चियर करने पहुंची थीं। अनुष्का ने मैदान पर खेल रहे विराट कोहली को एक फ्लाइंग किस भेजा था। बैंगलोर के चौके-छक्कों पर एक्ट्रेस जमकर तालियां बजाती हुई दिखी थीं।