चेत्रई की टीम के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में छाए हुए है। ब्रावो टीवी सीरीज इंसाइड एज की एक्ट्रेस नताशा सूरी को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों स्टार्स को कॉफी शॉप में देखा गया था।
नताशा कई बार आईपीएल मैच देखने जा चुकी हैं। उन्हें स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में बैठे देखा गया था। नताशा 2006 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। पिछले दिनों नताशा ने ब्रावो को चीयर करते हुए पोस्ट किया था। हालांकि दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं.