भारती क्रिकेटर धोनी की बेटी जीवा की गिनती इंडिया के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। अक्सर जीवा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किये जाते हैं, जिसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता। पाप के साथ जीवा अक्सर क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद रहती हैं। पिता धोनी गाउंड पर चौके-छक्के लगाते हैं तो जीवा को स्टेडियम पर मौज-मस्ती करते हुए देखा जाता है। जीवा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता धोनी मैच खेल रहे हैं, इसी बीच जीवा उन्हें गले लगाने की जिद पकड़ लेती है।
हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। धोनी गाउंड पर खेल रहे थे, लेकिन जीवा वीडियो में जिद कर रही हैं कि उन्हें पापा को हग करना हैं तो जल्दी पापा को बुलाओ। जीवा बार-बार रिक्वेस्ट कर रही हैं कि उनके पापा को बुलाओ।वीडियो में जीवा बेहद क्यूट लग रही हैं।