आईपीएल में खेले जा रहे मैचो में सनराइजर्स हैदरबाद की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की टीम अंको की तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। ईडन गार्डंस में सनराइजर्स हैदरबाद का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराने के साथ ही उन्होंने यहां अपनी पहली जीत हासिल की। पिछले 25 टी-20 मुकाबलों में ये दूसरा मौका है, शिखर धवन के लिए केकेआर के खिलाफ खेला गया मैच उनके टी-20 करियार का 200वां मैच रहा। इस दौरान उन्होंने 5615 रन बनाए हैं, जिस दौरान उनके बल्ले से 42 अर्धशतक निकले हैं।
