in

राष्ट्रमंडल खेल: जानिए महिला ओलिंपिक रेसलर ने सुशील कुमार को क्या बोला…

राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाले भारत के वो दिग्गज पहलवान सुशील कुमार हैं। पुरुषों की 74 किलोग्राम वर्ग में सुशील ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

सुशील ने 2010 और 2014 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पदकों की हैट्रिक पूरी की है। सुशील की इस जीत पर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी दो फोटोज पर फैन्स जमकर मजे ले रहे हैं। फोटोज में सुशील कुमार कनाडा की महिला पहलवान एरिका वीबे के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज अपने आप में ही काफी मजेदार हैं।

एरिका वीबे ने अपने ट्विटर अकाउंट से इन्हें शेयर किया है। फोटोज 2014 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की हैं, जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था।

फोटोज शेयर करते हुए एरिका ने लिखा, “सुशील कुमार अब मुझे खुद को उठाने नहीं देंगे #4yearslater #Commonwealth” 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWG 2018: TT में भारतीय महिलाओं ने जीता सिल्वर….

देश के लिए पदक लेकर लौटी ये खिलाड़ी, बांग्लादेशी रेसलर को 36 सेकंड में हराया था