भारत की शूटर तेजस्विनी सावंत ने देश को 15वां गोल्ड मेडल दिलाया। तेजस्विनी ने 50 मीटर राइफल पोजिशन-3 के फाइनल में गोल्ड दिलाया।
37 साल की तेजस्विनी देश की एक बेहतरीन शूटर है। तेजस्विनी ने पहली बार 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लिया था। तब से लेकर अबतक कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विनी शूटिंग की अगल-अलग कैटेगरी में कुल 7 पदक हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा 2009 म्यूनिख वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2010 वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
तेजस्विनी: कॉमनवेल्थ में कब-कब पदक
-2018 गोल्ड कोस्ट 50m राइफल पोजिशन-3 रैंक-1
-2018 गोल्ड कोस्ट, 50m राइफल प्रोन, रैंक- 2
-2010 दिल्ली, 50m राइफल प्रोन, रैंक- 2
-2010 दिल्ली, पेयर्स 50m राइफल प्रोन, रैंक- 3
-2006 मेलबर्न, 10m एयर राइफल , रैंक- 1
-2006 मेलबर्न, पेयर्स 10m एयर राइफल , रैंक-1