चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के 11वें संस्करण में वापसी करने के बाद झटका लगा है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी केदार जाधव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए मैच में जाधव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बाद वह 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैदान से बाहर चले गए थे। जाधव ने इसके बाद बल्लेबाजी में वापसी की थी और आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और फिर पांचवीं गेंद पर चौका मारकर चेन्नई को जीत दिलाई थी।
जाधव बल्ले के साथ ही अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं। चेन्नई ने इस साल जनवरी में हुई नीलामी में जाधव को 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।