गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत का खाता खुल गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को वेटलिफ्टिंग में पहला सिम्वर मेडल मिला। गुरुराजा ने पुरुषों के वेट लिफ्टिंग में 56 किलोग्राम वर्ग में पहला सिल्वर मेडल जीता।
#Gururaja clinches silver for India in men's weightlifting 56 kg category. #CWG18 pic.twitter.com/PuMiBFkl8B
— ANI (@ANI) April 5, 2018
गुरूराजा स्नैच के बाद तीसरे स्थान पर थे जिन्होंने दो प्रयास में 111 किलो वजन उठाया. क्लीन और जर्क में पहले दो प्रयास में वह नाकाम रहे लेकिन आखिरी प्रयास में 138 किलो वजन उठाकर रजत सुनिश्चित किया .