in

आईपीएल से पहले चेन्नई को लग सकता है जोर का झटका,टीम से बाहर हो सकता है तूफानी बल्लेबाज !

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डू प्लेसिस की उंगली टूट गई थी। जिसकी वजह से वो भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उंगली में चोट की वजह से वो छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए थे। फॉफ डू प्लेसिस ने अपनी टीम के लिए वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने के बाद उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। प्लेसिस  ने आखिरी टेस्ट मैच में अच्छी पारी खेली। आखिरी टेस्ट मैच के दौरान प्लेसिस की उसी उंगली में फिर से चोट लग गई जो पिछले वर्ष भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टूट गया था।

एक बार फिर से उनकी उंगली में लगी चोट की वजह से क्या वो इस आइपीएल में खेल पाएंगे ये बड़ा सवाल सबके सामने है। डू प्लेसिस इस आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं जिसकी वापसी आइपीएल में दो वर्ष के बैन के बाद हुई है। चेन्नई की बात करें तो इस टीम से मिचेल सैंटनर पहले ही चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। सैंटनर की जगह चेन्नई टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल किया गया है या किया जाएगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं प्लेसिस की चोट की वजह से अब कयास ये लगाया जा रहा है कि शायद वो भी आइपीएल से बाहर हो सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर प्लेसिस आइपीएल से बाहर होते हैं तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने खोया अपना पासपोर्ट

खिलाड़ियों को राहत, राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं लागू होगा नया सर्विस नियम