7 अप्रैल से आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है। ये आईपीएल का 11 वा सीजन है, जिसमें बैन के 2 साल बाद वापसी करने जा रही राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। टीम को पहले ही स्टीव स्मिथ के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। स्टीव स्मिथ के स्थान पर टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई। अब राजस्थान के लिए डार्ची शॉर्ट ने भी चिंता खड़ी कर दी है।
दरअसल बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज का पासपोर्ट खो चुका है, जिसके बाद से उन्हें भारत आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 1 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के लिए भारत पहुंच चुके हैं लेकिन डार्ची पासपोर्ट ना होने के चलते टीम से नहीं जुड़ सके। हालांकि डार्ची पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने उन्हें नया पासपोर्ट जारी नहीं किया है। इस बल्लेबाज को राजस्थान ने 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ी है।