अब तक ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है, जिसने अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कुल 852 स्वर्ण पदक जीते हैं. 4 अप्रैल से गोल्ड कोस्ट में शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 21वें संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पदक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अपने स्वर्ण पदकों की संख्या को बढ़ाने की होगी.
Two sleeps out from the Opening Ceremony, are you up to speed on all things #GC2018? Get the latest on the athletes, sport, Festival 2018 and more now over at In Focus: https://t.co/JJA1EDzBiX pic.twitter.com/sXtPzSPw1l
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 2, 2018
इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 71 देश और एवं टैरेटरी हिस्सा ले रहे हैं, जो कभी ब्रिटेन के आधीन थे और इनकी कुल आबादी 2.1 अरब है. इन खेलों में 24 प्रतियोगिताएं हैं. इनमें आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइक्लिंग ट्रैक, हॉकी, लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, निशानेबाजी, स्क्वॉश, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं.
Grab you and your crew some tickets to #GC2018 #badminton and you'll be left in awe. #SHARETHEDREAM https://t.co/GutfJu2tRO pic.twitter.com/aRVIHd5IhU
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 2, 2018