in

कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरिमनी भारत की तरफ से बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु करेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरिमनी भारत की तरफ से बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु करेंगी। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 गोल्ड कोस्ट में आयोजित होने हैं। पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची थीं।

pv sindhu to be india flag bearer at cwg opening ceremony

पीवी सिंधु को उनकी नई भूमिका के बारे में जानकारी दे दी गई है। इस बार के कॉमवेल्थ खेलों में सिंधु से पदक जीतने की बहुत उम्मीदे हैं।  इससे पहले वर्ष 2014 में ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 

कॉमनवेल्थ खेलों के पिछले तीन संस्करणों के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कोई बैडमिंटन खिलाड़ी इन खेलों में भारतीय दल का नेतृत्व करेगा। इससे पहले साल 2006 में मेलबर्न में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में ऐथेन्स ओलिंपिक में रजत पदक विजेता शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ध्वज लेकर भारतीय दल का नेतृत्व किया था। राठौर वर्तमान में केंद्रीय खेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मियामी ओपन: बार-बार उलटफेर का शिकार होने से बची सिमोना हालेप

मोहम्मद शमी हुए सड़क दुर्घटना के शिकार