रोमानिया की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप मियामी ओपन में उलटफेर का शिकार होने से बच गईं। सिमोना हालेप पहला सेट हारने के बाद टॉप सीड हालेप ने शानदार वापसी कर लगातार दो सेट अपने नाम करने के बाद तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में हालेप ने फ्रांस की ओशियन डोडिन को 3-6, 6-3, 7-5 से पराजित किया। विश्व की पूर्व नंबर वन जर्मनी की एंजेलिक कर्बर भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

कर्बर ने दूसरे दौर में स्वीडन की जोहाना लार्सन को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। वर्ष 2016 की ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन चैंपियन हालेप ने जनवरी में सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट अपने नाम किया था। यूएस ओपन के बाद उनका यह पहला खिताब था। वह इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं।