Manu Bhaker of India ?? pockets her second international gold in the same month! #ISSFJWC pic.twitter.com/IxSeLtm7tQ
— ISSF (@ISSF_Shooting) March 24, 2018
भारत की मनु भाकर ने जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर कैटिगरी में गोल्ड पर निशाना लगाया। इस कामयाबी के साथ मनु ने एक ही महीने में दो बार इंटरनैशनल गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। मनु के साथ थाइलैंड की कान्याकोर्न को सिल्वर और चीन की कैमन लू ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
मनु को गोल्ड पर निशाना साधने के लिए अपने अंतिम शॉट तक दम दिखाना पड़ा। इस मुकाबले में उन्हें थाइलैंड की कान्याकोर्न हिरुनफोइम (16) से कड़ी टक्कर मिली। एक समय मनु अपनी इस प्रतिद्वंद्वी से 2.2 पॉइट्स की मामूली बढ़त से आगे थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने लगातार 6 निशाने 10वीं रिंग के बाहर लगाए। इसके कारण वह हिरुनफोइम से 1 अंक पिछड़ गईं और अब मुकाबले में 2 निशाने ही बाकी रह गए थे।