ऑल इंगलैंड चैंपियनशिप में भारत की खिलाड़ी पीवी सिंधु ने विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जापान की अकाने यमागुची से हारकर खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया। अपने करियर के सबसे उत्कृष्ट दौर में पहुंच चुकी सिंधु एक घंटे और 19 मिनट तक चले इस मैच में यमागुची से 21-19, 19-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गई। 20 वर्षीय जापानी खिलाड़ी यमागुची की नौवीं जीत है, इसी महीने की शुरुआत में उसने जर्मन ओपन जीता था।
![]()
हालांकि, मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन अंतिम दौर में यमागुची ने बेहतर खेल दिखाते हुये मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी ताइवान की ताइ जू यींग से होना है।