क्रिकेट के साथ-साथ भारत के खिलाड़ी और भी खेलो में अगहे बढ़ते नज़र आ रहे हैं। हरियाणा की बेटी गौरी श्योराण ने मलेशिया के कुआलालम्पुर में आयोजित 7वीं विश्व यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। ये मेडल गौरी ने 25 मीटर स्पोर्टस पिस्टल प्रतियोगिता में जीता है। ओलंपिक के बाद ये सबसे महत्वपूर्ण शूटिंग प्रतियोगिता है जो हर दो साल में आयोजित होती है। इस बार भारत की ओर से गोल्ड मैडल जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी गौरी बनी। गौरी 30 इंटरनैशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी और 23 इंटरनैशनल पदक जीत चुकी हैं।
इस से पहले उन्होंने जर्मनी में आयोजित विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। गौरी के भाई विश्वजीत सिंह भी कई इंटरनैशनल शूटिंग
प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। गौरी के पिता हाल ही में डॉ. जगदीप श्योराण हरियाणा के खेल निदेशक हैं।
गौरी ने 2 माह जर्मनी में अभ्यास किया और 3 माह भारत में अभ्यास किया। स्कॉटलैंड से फिजिकल ट्रेनर से ट्रेन हुई और मैंटल ट्रेनर भारत का रहा है सभी के प्रयास से गौरी ने बड़े मुकाम को पाया है। उन्होंने कहा कि गौरी का अथक प्रयास है कि उन्होंने कभी भी अपने इस खेल में पीछे मुड़ कर नहीं देखा। जब भी इन्होने खेल खेला है तो अपने हाथों में मेडल पाया है।