टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश को दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ये बांग्लादेश टीम का पहला मैच था। आज हो रहे दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकिआज बारिश की वजह से मैच शुरू होने में थोरी देरी हुई। टी-20 ट्राई सीरीज में श्रीलंका और भारत दोनों ही टीमों को उनकी जीत मिल चुकी है लेकिन बांग्लादेश के हाथ अबभी तक खाली हैं।
ऐसे में दिनेश चंडीमल और उपुल थरंगा बांग्लादेश के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। गेंदबाजों में दुष्मांथा चमीरा, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस और दानुष्का गुणतिलका अपना नियमित प्रदर्शन जारी रखेंगे, जो बांग्लादेश के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने की राह में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
टीमें :-
श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), उपुल थारंगा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), अकीला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, दानुश्का गुनाथीलका, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, सुरंगा लकमल, अमीला अपोंसो, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।
बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुश्तफिकुर रहीम (विकेटकीपर),सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्किन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नुरुल हसन, महदी हसन और लिटोन दास।