मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, रेप और मारपीट के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस मामले में अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है, और वो ये कि शमी, हसीन जहां के पहले नहीं दूसरे पति हैं। उनकी पहली शादी जिस शख्स से हुई थी, उससे उनकी दो बच्चियां भी हैं। मोहम्मद शमी हसीन जहां के दूसरे हसबैंड हैं।
साल 2014 में मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी हुई थी। हसीन जहां जब पहली बार शमी से मिली थीं, तब तक उनकी पहली शादी टूट चुकी थी और वे दो बच्चियों की मां थीं।
मोहम्मद शमी और हसीन जंहा की उम्र में काफी अंतर है। हसीन जहां 41 साल की हैं वहीं शमी की उम्र केवल 28 साल ही है।
हसीन जहां की पहली शादी एसके सैफुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी। जिनसे उनकी दो बच्चियां भी हुईं। ये शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। पहली शादी टूटने और डिवोर्स होने के बाद वे शमी के साथ अच्छे से जिंदगी गुजारना चाहती थीं।