मोहम्मद शमी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पत्नी हसीन जहां ने शमी से हर महीने 10 लाख रुपए गुजारा भत्ता देने की मांग की है। हसीन जहां ने शमी समेत उनकी मां अंजुमन बेगम, बहन सबीना अंजुम, भाई मोहम्मद हसीब और उनकी पत्नी शमा परवीन के खिलाफ केस दर्ज कराया।
![]()
घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज में सुनवाई करते हुए अलीपुर कोर्ट ने शमी को 15 दिन के अंदर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 4 मई को होगी।
हसीन जहां के वकील ने कहा कि “शमी क्रिकेट से करोड़ों रुपए कमाते हैं। उन्हें अपनी पत्नी को हर महीने दस लाख रुपए देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पत्नी और बच्चे की जिम्मेदारी उठाना शमी की ड्यूटी है। इसलिए हर महीने पत्नी के लिए सात लाख रुपए और बच्चे के लिए तीन लाख रुपए की मांग की गई है।”