in

सुल्तान अजलान शाह कप :टीम इंडिया पांचवें स्थान पर रही

सुल्तान अजलान शाह कप के पांचवें व छठे स्थान को लेकर खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 4-1 से हरा दिया। टीम इंडिया ने पिछली रात आयरलैंड से मिली शिकस्त का बदला लिया और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। शुक्रवार को टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों 2-3 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस वजह से भारतीय टीम पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी। हालांकि, सरदार सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने शनिवार को अपने खेल में काफी सुधार दिखाया और आयरलैंड को एकतरफा मैच में बड़े अंतर से मात दी।

मैच के 5वें व 32वें मिनट में गोल दागे वाले भारतीय टीम के हीरो वरुण कुमार रहे। इसके अलावा शैलानंद लाकरा ने 28वें और गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में गेंद को जाली में भेदा। वहीं आयरलैंड की तरफ से एकमात्र गोल जुलियन डेल ने 48वें मिनट में किया।

आयरलैंड के डेल ने टीम को शर्मनाक हार से बचाते हुए गोल किया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए .. हसीन जहां के दूसरे हसबैंड कौन थे…

मामला सुलझाना चाहते हैं मो.शमी…