भारत एक-एक करके हर खेल में आगे बढ़ता दिख रहा है। चाहे वो क्रिकेट हो फुटबॉल या कोई अन्य खेल। हर जगह भारत के युवा देश का नाम रोशन कर रहे है। वहीं हाल ही में जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। फाइनल जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 85.94 मीटर की दूरी नापी।
बीते साल इसी स्थान पर जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना था, वह 85.63 मीटर का था. अमित कुमार (79.16 मीटर) दूसरे और शिवपाल सिंह (78.13 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे. नीरज चोपड़ा पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. उन्होंने बीते महीने आयोजित इंडियन ग्रांप्री के दौरान 81.80 मीटर की मानक दूरी को पार किया था.
रिकॉर्ड बनाने के बाद 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर जाने के कारण मुझे किसी चीज का कोई दबाव नहीं था। मैं फेडरेशन कप में छाप छोड़ना चाहता था और यही कारण था कि मैं इतनी कड़ी मेहनत कर रहा था. अब मैं राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान देन चाहता हूं. वहां अपने रिकार्ड को बेहतर करने की कोशिश करूंगा.”
Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,