आईपीएल-11 में भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर सात साल बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। गौतम गंभीर इससे पहले 2010 में दिल्ली के कप्तान रह चुके हैं..
2008,2009 और 2010 में गौतम गंभीर इससे पहले टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। और उसके साथ ही 2008 में गौतम गंभीर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, जिसमें उन्होंने 534 रन बनाए थे।

इस साल जनवरी में आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 36 साल के गौतम गंभीर को बाहर का रास्ता दिखाया। साल 2012 में गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी। 2011 में केकेआर ने गंभीर को कप्तान बनाया. तब केकेआर ने रिकॉर्ड 11.04 करोड़ में उन्हें खरीदा था। उस साल केकेआर ‘टीम पहली बार आईपीएल में चौथे स्थान पर रही।