धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जब वह मैदान से बाहर आएंगे तो उनकी निजी जिंदगी में तूफान आ जाएगा। शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोमवार रात से मंगलवार रात के बीच पति मोहम्मद शमी और कई लड़कियों के बीच की गई बातचीत के स्क्रीन शॉट फेसबुक अकाउंट पर डाल दिऐ हैं।
मोहम्मद शमी इस बारे में किसा से कुछ बात नहीं कर रहे हैं। इस समय शमी की निजी जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आ सकता है।
शायद शमी को भी मैदान पर मैच खेलते हुए इसकी भनक लग गई थी तभी तो उनका ध्यान क्रिकेट पर नहीं था। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए 10 ओवर में 96 रन लुटाते हुए दो विकेट लिए।
Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,