Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

Menu

Switch to the dark mode that's kinder on your eyes at night time.

Switch to the light mode that's kinder on your eyes at day time.

in ,

आईपीएल 11 का बिगुल बजा, जानिए इस कहा होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला

बीसीसीआई ने आईपीएल 2018 के मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल के 11वें सीजन का पहला मुकाबला तीन बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस और दो साल बाद लीग में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले 6 अप्रैल को वानखेड़े में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल का 11वां सीजन कुल 51 दिन तक चलेगा। सीजन का फाइनल मैच 27 मई को वानखेड़े में ही खेला जाए.

कुछ इस तरह से होंगे मैच 

दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब अपना पहला मैच 8 अप्रैल को फिरोज शाह कोटला में खेलेंगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का ओपनिंग मैच 8 अप्रैल को रात 8 बजे ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 अप्रैल को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

फाइनल मैच यहाँ पर होगा 

वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान एम ए चिदंबरम स्टेडियम और राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम होगा। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन घरेलू मैच इंदौर में खेलेगी और बाकी चार मैच पंजाब टीम को मोहाली में खेलने होंगे। आईपीएल के 11वें सीजन के 12 मैच शाम चार बजे होंगे, वहीं बाकी 48 मैच रात 8 बजे खेले जाएंगे। फाइनल के साथ दोनों क्वालिफायक मैच भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे।

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धवन के साथ बदतमीजी करने की सजा कगिसो रबाडा को मिली, आईसीसी ने सुनाई ये कड़ी सजा

 शॉन पोलाक ने कोहली के टीम चयन को लेकर उठा दिए सवाल, कहा ख़राब प्रदर्शन के बाद भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को दे रहे है मौका

Back to Top