in

एक बार फिर से बढ़ी बीसीसीआई की मुश्किलें, हाथ से निकल सकता है ये बड़ा इवेंट

टैक्स मामले के चलते भारत के हाथों से 2021 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है. हाल ही में दुबई में हुई आईसीसी बोर्ड मीटिंग में इस टूर्नामेंट के लिए वैकल्पिक मेजबान देश तलाशने की बात कही गई. माना जा रहा है कि बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए टैक्स में छूट लेने में असफल रही और आईसीसी ने ये कदम भारत सरकार की तरफ से कर में छूट की कमी के चलते उठाया है और आईसीसी को अन्य विकल्प तलाशने के लिए मजबूर किया है.

आईसीसी ने दी चेतावनी 

यदि बीसीसीआई और भारत सरकार के बीच टैक्स छूट मामला नहीं सुलझता है तो इसके लिए आईसीसी पहले से ही तैयार है और इसी लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उसी टाइम जोन के वैकल्पिक मेजाबन देश को तलाश रही है. बीसीसीआई को 2016 में टी20 विश्व कप के आयोजन के बाद सरकार की तरफ से कर छूट न मिलने पर आईसीसी की तरफ से चेतावनी दी गई थी.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने दी ये खबर 

टाइम्स आॅफ इंडिया की खबर के मुताबिक आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड ने भारत में हो ने वाले आईसीसी इवेंट्स के लिए भारत सरकार से चिंता व्यक्त की. वहीं बोर्ड ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार से बातचीत जारी रखी जाएगी , लेकिन इस बीच आईसीसी मैनेजमेंट 2021 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ने इसी टाइम जोन के वैक्लिपक तौर पर होस्ट देशों का पता लगाएगा.

इसके अलावा अलग से ये भी घोषणा की गई थी कि 2017 में पूर्ण सदस्य का दर्जा प्राप्त करने वाले अफगानिस्तान और आयरलैंड को बढ़ाकर फंड आवंटित किया जाएगा.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विराट कोहली से डर गया ये महान तेज़ गेंदबाज़, कहा कोहली के सामने गेंदबाज़ी करना मेरे लिए भी नही होता आसान

भरत अरुण ने दिया हैरान करने वाला बयान, बताया वर्ल्ड कप से पहले कौन से दो स्पिनर्स टीम में बना सकते है जगह