in

नेत्रहीन क्रिकेट के लिए आगे सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई से कर डाली ये बड़ी मांग

महान सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि वह भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ (केबी) को अपने संरक्षण में लेकर इसके खिलाड़ियों को बोर्ड की पेंशन योजना के तहत ले आये.

तेंदुलकर ने प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय को पत्र लिखकर केबी को मान्यता देने की अपील की. भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने 20 जनवरी को पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीता था.

सचिन ने बीसीसीआई से की ये मांग 

तेंदुलकर ने लिखा,‘‘हमने लगातार चौथी बार नेत्रहीन विश्व कप जीता. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से मान्यता देने पर विचार करे.’’ टीम के जुझारूपन की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे दूसरों के लिये मिसाल बताया.

उन्होंने कहा,‘‘इस टीम ने कई बाधाओं का सामना करके अपना फोकस देश का नाम रोशन करने पर रखा. यह जीत प्रेरणास्पद है और हमें इंसानी दिमाग की अंतहीन क्षमता से रूबरू कराती है.’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं समझता हूं कि बीसीसीआई ने अतीत में भी इन खिलाड़ियों का साथ दिया है और इस बार भी देगा.’’

तेंदुलकर ने कहा,‘‘आप इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई की पेंशन योजना के तहत ला सकते हैं ताकि दीर्घकालिन वित्तीय सुरक्षा मिले.’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली डेनियन वेट ने कोहली के शतक के बाद एक बार फिर से किया ट्वीट, ट्वीट देख कर अनुष्का शर्मा को हो सकती है जलन

ख़राब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के पास इस गेंदबाज़ का कोई भी तोड़, 5 बार कर चुका है आउट