in

कपिल देव के बाद ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी झूलन गोस्वामी, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में झूलन ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरा किया. झूलन महिला क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी गेंदबाज बनी हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है.

पहली महिला गेंदबाज़ बनी 

झूलन ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 165 वनडे मैच खेलकर बनाया है. दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर झूलन के इस रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं है. आपको बता दें कि 200 वनडे विकेट चटकाने वाले पहले पुरुष गेंदबाज भी भारत के कपिल देव थे. मई 2017 में झूलन महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनी थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक का लगभग एक दशक पुराना रिकार्ड तोड़ा था.

कुछ इस तरह का रहा है रिकॉर्ड 

साल 2002 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाली झूलन ने अबतक कुल 165 वनडे के अलावा 10 टेस्ट और 60 टी-20 मैच खेल चुकीं हैं. वनडे में झूलन ने 3.23 की एकॉनमी रेट से विकेट लिए हैं जिसमें उनका सबसे बेहतरीन प्रर्दशन 31 रन देकर 6 विकेट रहा है.

वनडे के अलावा झूलन ने टेस्ट ने क्रिकेट में 2.02 की एकॉनमी की रेट से 40 विकेट झटके हैं जबकि टी-20 में 5.25 की एकॉनमी से 50 विकेट लिए हैं.

गेंदबाजी के अलावा झूलन ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रर्दशन किया है. झूलन ने 165 वनडे मैचों की 97 पारियों में 1003 रन बनाए हैं. वहीं टेस्ट में 283 और टी-20 में 391 रन जोड़े हैं.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैच के बाद कोहली ने दिखाई दरियादिली, अपने प्रदर्शन से ज्यादा इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से है खुश

आईपीएल में वापसी करने को तैयार मलिंगा, जल्द ही नज़र आएँगे इस बड़ी भूमिका में