भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा वन डे मैच खेला जा रहा है. इस मैच से पहले मीडिया से बात करने शिखर धवन आए और उन्होंने मीडिया को मैच से पहले सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने टीम के एक्स-फैक्टर को लेकर भी बात की.
मुझे भी सुधार हुआ है

साउथ अफ्रीका दौरे में खुद को लेकर बात करते हुए धवन ने कहा कि,
“हमारे पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। ये मेरा दूसरा द. अफ्रीकी दौरा है इसलिए मैं मानसिक तौर पर या फिर तकनीकी तौर पर भी ज्यादा बेहतर स्थिति में हूं। हमारी टीम की सबसे अच्छी बात ये है कि हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी भी हैं साथ में युवा भी लेकिन ये नए खिलाड़ी भी ऐसे खेल रहे हैं जैसे उन्हें काफी अनुभव है।”
हार्दिक है टीम का एक्स फैक्टर

टीम के एक्स-फैक्टर को लेकर बात करते हुए धवन ने कहा कि,
“उनके टीम में आने से हमारी टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। अगर हम स्पिनर का जल्दी इस्तेमाल नहीं करना चाहें तो विकल्प हमारे पास मौजूद है हालांकि ये परिस्थित पर निर्भर करता है। अगर कोई मैच एक निश्चित दिशा में जा रहा है तो हमें पता होता है कि हम स्पिनर को तेज गेंदबाजों के बाद ला सकते हैं और हार्दिक उस वक्त गेंदबाजी कर सकते हैं। ये टीम के लिए सच में एक्स फैक्टर है।”