in

साउथ अफ्रीका के खिलाफ धोनी बना सकते है एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ बन सकते है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पहला वन डे मैच खेला जाएगा. इस मैच में जहाँ भारत की जीत के साथ शुरुआत करने पर है. वही इस सीरीज में जीत के अलावा भारत के कई खिलाड़ी कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते है. ऐसे में आइये जानते है कि भारत इस मैच में कौन से बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना सकता है.

धोनी बना सकते है 10 हज़ार रन 

धोनी ने अब तक 312 मैचों की 268 पारियों में 51.55 की औसत से 9898 रन बनाये हैं। भारत की तरफ से उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (18426 रन), सौरव गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ने दस हजार से अधिक रन बनाये हैं।धोनी अगर कल के मैच में 10,000 रन पूरे करते हैं तो वो सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। तेंदुलकर ने 259, गांगुली ने 263 और रिकी पोंटिंग ने 266 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। धोनी पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस (272 पारियां) को पीछे छोड़ सकते हैं।

विकेट के पीछे 400 शिकार 

डरबन वनडे में विकेट के आगे ही विकेट के पीछे में एक बड़ा रिकॉर्ड धोनी का इंतजार कर रहा है। धोनी वनडे में 400 शिकार पूरे करने के लिये केवल दो कदम दूर हैं। उन्होंने अब तक कुल 398 शिकार किए हैं। कल के मैच में अगर धोनी दो कैच लेते हैं या दो बल्लेबाजों को स्टंप आउट करते हैं तो वो श्रीलंका के कुमार संगकारा (482), ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) के बाद चौथे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे

कोहली भी बना सकते है ये बड़ा रिकॉर्ड 

कोहली को वनडे में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए केवल दो छक्कों की जरूरत है। कोहली ने अब तक 202 मैचों में 98 छक्के लगाये हैं। अगर कोहली कल के मैच में दो छक्के लगाते हैं तो वो 100 छक्के लगाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाजन बन जाएंगे। इस सूची में धोनी (216), तेंदुलकर (192), गांगुली (190), रोहित शर्मा (163), युवराज सिंह (155), वीरेंद्र सहवाग (135) और सुरेश रैना (120) भी शामिल हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाक के दिग्गज खिलाड़ी रमीज राजा भी हुये इस महान भारतीय खिलाड़ी के फैन,पीसीबी से कर डाली ये बड़ी मांग

आईफ़ोन के लालच की वजह से ही भारतीय टीम अंडर-19 को मिला ये स्टार खिलाड़ी, उड़ा रहा है विरोधियों के होश