in

आईपीएल में धोनी की टीम में शामिल इस खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने बीसीसीआई कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर दो मैचों का प्रतिबंध

हैदराबाद के कप्तान अंबाती रायडू को 11 जनवरी 2018 को हैदराबाद और कर्नाटक के बीच सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान बीसीसीआई की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। रायडू को विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए पहले दो मैचों में भाग लेने से रोक दिया गया है।

अपनी गलती मान ली है 

रायडू ने बोर्ड के सामने अपने अपराध को माना और बीसीसीआई की दी सजा भी स्वीकार कर ली इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं थी। रायडू पर लगे आरोपों की पुष्टि फील्ड अंपायर अभिजीत देशमुख, उल्हासन विठ्ठलराव गंधे और थर्ड अंपायर अनिल दांडेकर ने की। बीसीसीआई इस अनियमित घटना में हैदराबाद टीम मैनेजर की भूमिका पर भी विचार कर रहा है।

 

जानिए क्या हुआ था मैच में 

1 जनवरी को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान हैदराबाद और कर्नाटक के बीच खेले गए मैच के दौरान करुण नायर और कृष्प्पा गौतम की 131 रनों की साझेदारी की मदद से कर्नाटक टीम ने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। कर्नाटक की पारी के आखिरी ओवर में विनय कुमार ने बाउंड्री लगाई, हालांकि फील्डर ने इसे रोक लिया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया की गेंद पकड़ते समय फील्डर ने बाउंड्री रोप को छू लिया था। विनय कुमार को ब्रेक के दौरान इस बारे में बताया गया, जिसके बाद उन्होंने अंपायरों के साथ कुल 10 मिनट तक बात की और वो दो अतिरिक्त रन कर्नाटक के स्कोर में जोड़ दिए गए। रायडु ने इसका विरोध किया और बाद में उनकी टीम केवल 2 रनों से ये मैच हार गई।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोहली के बाद अब ये दिग्गज खिलाड़ी भी आया आगे, कहा हम इस सीरीज से विश्व कप की तैयारी कर रहे है.

ब्रावो ने आईपीएल में चेन्नई को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस वजह से वापस आए है चेन्नई सुपरकिंग्स में