भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद वन डे सीरीज खेली जानी है. वही इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. उनके स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को ऊँगली में चोट के चलते सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर हो जाना पड़ा। उनकी जगह पहले तीन वन-डे में कौन खेलेगा, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली का कैच लेते हुए उन्हें ऊँगली में चोट लग गई थी।
हालाँकि चोट के बाद उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था लेकिन फील्डिंग उन्होंने नहीं की थी। उनके बाहर होने की खबर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को दी। उनके चोटिल होना दक्षिण अफ्रीका के लिए नुकसान है क्योंकि भारत के खिलाफ उनका वन-डे रिकॉर्ड काफी अच्छा है। टेस्ट सीरीज में भी एबी डीविलियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था और टीम को 2-1 से सीरीज जिताने में अपना अहम किरदार निभाया था।
बोर्ड ने दिया बयान

बोर्ड ने उनकी चोट को लेकर बोलते हुए कहा कि “भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान डी विलियर्स को दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी और इससे उबरने में उन्हें दो हफ्ते का समय लगेगा। सीएसए की मेडिकल टीम को उम्मीद हैं कि डिविलियर्स 10 फरवरी को वांडरर्स में खेले जाने वाले चौथे ‘पिंक’ वनडे मैच के लिए फिट हो जायेंगे। चयनकर्ताओं के तय किया है कि उनका विकल्प नहीं चुना जाएगा।”