in

सौरव गांगुली ने अंडर-19 के खिलाड़ियों की ये बड़ी मांग, वही राहुल द्रविड़ को लेकर भी कही ये बड़ी बात

अंडर -19 के विश्व कप में भारत फाइनल में अपनी जगह बना चुका है. एेसे में भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली ने टीम से एक बड़ी मांग की है. उन्होने कहा कि भारत को अब विश्व कप जरुर जीतना चाहिये. इसके अलावा उन्होने टीम के युवा खिलाड़ियाें का उत्साह भी बढ़ाया.

हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं

टीम के गेंदबाजों को लेकर बात करते हुए दादा ने कहा कि इन खिलाड़ियों को 145kmph की  रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार है. मावी,नागरकोटी, इशान पोरेल काफी अच्छे गेंदबाज हैं. भले ही इशान की लम्बाई कम है,पर वो गेंद को स्विंग करा लेता है. 

हमारी बल्लेबाजी भी है मजबूत 

वही टीम की बल्लेबाज़ी को लेकर लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बल्लेबाज़ी भी काफी मजबूत है. हमारे पास पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज़ है,जोकि इस वर्ल्ड कप में अब तक के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक रहे है. 

राहुल द्रविड़ है बेस्ट 

राहुल द्रविड़ को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे  लगता है उन्हें इससे बेहतर कोच मिल भी नही सकता है. मैं राहुल से बहुत समय पहले मिला था, वो इस जॉब के लिए बेस्ट है. वो युवा खिलाड़ियों को आगे ले जाने में मदद कर रहे है. 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अडंर-19 विश्व कप में भारत के अच्छे प्रर्दशन का ईनाम मिला, बीसीसीआई कुछ इस तरह से देगी सम्मान

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हार हुई निश्चित, सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर है ये दिग्गज बल्लेबाज़