in

वन डे सीरीज से पहले इस अय्यर ने दी साउथ अफ्रीका कि चेतावनी, कहा इस खिलाडी की वजह से हम जीतेंगे वन डे सीरीज

भारत टेस्ट सीरीज हार चुका है. वही अब उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया का प्रदर्शन वन डे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगी. वही युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का मानना है कि धोनी की वापसी के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिसके बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार होगा.

धोनी की वापसी के बाद टीम के प्रदर्शन होगा सुधार 

वन डे में धोनी की वापसी को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि , ‘‘एमएस धोनी टीम से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पहले टीम का नेतृत्व किया है। वह महान फिनिशर है, मुझे वनडे सीरीज शुरू होने का इंतजार है। हम वनडे सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। यह मेरा लक्ष्य होगा।’’

मैं तैयार हूँ 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी तैयारी को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद मैं वहां के मैचों को देख रहा था और उनके पास बाउंस और गेंद सीम वाली पिचें हैं। मेरी तैयारी गेंद की योग्यता पर खेलने और फ्रंटफुट से ज्यादा बैकफुट पर रहने की होगी। दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारत में गेंद इतनी उछाल नहीं लेती। अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिये मुझे यथासंभव सकारात्मक रहना होगा। वहां जाने के बाद मैं अपना लक्ष्य निर्धारित करुंगा और देखूंगा कि लक्ष्य हासिल कर पा रहा हूं या नहीं।’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुरेश रैना ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस महान खिलाड़ी की वजह से आया उनमे बदलाव

कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज से पहले दिया हैरान करने वाला बयान, अफ़्रीकी बल्लेबाजों को कुछ इस तरह से दी चेतावनी