in

सुरेश रैना ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस महान खिलाड़ी की वजह से आया उनमे बदलाव

सुरेश रैना इस समय फॉर्म की वजह से टीम से बाहर चल रहे है. वही उन्होंने बंगाल के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने के साथ ही अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है. ऐसे में उन्होंने हाल में उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में खुद में आए बदलाव और चेन्नई टीम में वापसी को लेकर बात की.

चेन्नई की टीम के परिवार है 

चेन्नई की टीम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस की कप्तानी करने के बाद चेन्नई लौटने वाले रैना ने कहा, ‘‘मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन जैसे कोचों और खिलाड़ियों का मुझ पर अच्छा प्रभाव रहा। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। यह टीम नहीं बल्कि परिवार की तरह है।’’ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह आईपीएल के अगले सीजन में दोबारा सीएसके की जर्सी पहनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।

टीम को समर्थन की जरूरत है 

साउथ अफ्रीका में मिली हार को लेकर बता करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, पहला टेस्ट हमने लगभग जीत ही लिया था। हमने कड़ी टक्कर दी और अच्छी गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका भी हमारे खिलाफ रन नहीं बना पाया। चार पारियों में उनका कोई बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया है। हमारे बल्लेबाजों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया। हमें टीम का समर्थन करना होगा।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा, इसी वजह से रोहित शर्मा को लगातर मिल रहा है मौका

वन डे सीरीज से पहले इस अय्यर ने दी साउथ अफ्रीका कि चेतावनी, कहा इस खिलाडी की वजह से हम जीतेंगे वन डे सीरीज